रांची, मार्च 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि कनीय अभियंताओं की वेतन बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव अगर सरकार के पास आता है, तो उस पर विचार किया जाएगा। सरकार को लगेगा, तभी उस पर निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार को अल्पसूचित प्रश्न में झारखंड के कनीय अभियंताओं को मिल रहे 4200 रुपए ग्रेड-पे को बिहार की तर्ज पर 4600 रुपए करने की मांग की। जवाब में मंत्री ने कहा कि कनीय अभियंताओं के वेतन बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। केंद्र सरकार के अनुरूप राज्य के कनीय अभियंताओं को वेतन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। केंद्र में कार्यरत कनीय अभियंताओं को 4200 रुपए का ग्रेड-पे दिया जाता है, उसी अनुरूप झारखंड में भी सातवें वेतनमान का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.