किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन और बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित सैनिक स्टेशन के लिए लगभग 250 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के मुद्दे पर एआईएमआईएम के दो विधायक गुरुवार को डीएम विशाल राज से मिल कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित स्थल के पुनर्निर्धारण की मांग की गयी है। ज्ञापन सौंपने वाले एआईएमआईएम के बहादुरगंज विधायक मोहम्मद तौसीफ आलम और कोचाधामन विधायक सरवर आलम ने कहा कि कोचाधामन अंचल के सतभिंगा मौजा, कन्हैयाबाड़ी मौजा तथा बहादुरगंज अंचल के शकोर मौजा एवं नटवापाड़ा मौजा में प्रस्तावित भूमि ईदगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान और आवासीय क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका पूरी तरह कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। भूमि अधिग्रहण से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो सकते है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है...