आरा, दिसम्बर 13 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नवादा व पुरानी पुलिस लाइन के समीप प्रस्तावित वेंडिंग जोन का शनिवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेंडिंग ज़ोन का विकास निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए किया जाए ताकि वेंडरों को एक व्यवस्थित व सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वेंडिंग ज़ोन के निर्माण से सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत दुकानों की समस्या समाप्त होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वेंडिंग ज़ोन के निरीक्षण के बाद डीएम ने बुडको की ओर से निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली का भी निरी...