शामली, दिसम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित 33 परीक्षाकेंद्रों में भारी फेरबदल होगा। गरुवार में आपत्तियां दाखिल कराने के अंतिम दिन तक 34 आपत्तियां दर्ज कराई गई है। इनमें कई उन विद्यालयों को भी परीक्षाकेंद्र प्रस्तावित कर दिया गया है जिनमें पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं है। इसके अलावा सालों से परीक्षाकेंद्र बनते आ रहे, करीब छह वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र नहीं बनाया गया है। इन आपत्तियों का निस्तारण कर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षाकेंद्रों को अंतिम रूप 11 दिसंबर तक यूपी बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड किया जायेगा। इससे प्रस्तावित परीक्षाकेंद्रों में फेरबदल होना तय है। आगामी फरवरी माह से होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.