बोकारो, फरवरी 1 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा में लगने वाले नये पावर प्लांट को लेकर डीवीसी व झारखंड सरकार के संबंधित विभाग द्वारा लगातार जमीन के सर्वे का काम चल रहा है। इस प्लांट निर्माण को लेकर एनटीपीसी ने टेंडर भी निकाला है। इधर, स्थानीय प्रबंधन की ओर से भी कई तरह के टेंडर निकाले गये हैं। वर्तमान में जहां प्लांट के लिए जगह चिह्नित किया गया है, उस क्षेत्र की कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए टेंडर निकाला गया है। दो चरणों में निकाले गये टेंडर के पहले चरण में डी टाइप के एरिया को हटाना है, जहां पावर प्लांट निर्माण प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण के टेंडर में पश्चिम पल्ली, आदीपल्ली, निमियामोड़ व ई टाइप सहित कई क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.