अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर गठित नियोजन तथा विकास समिति की छठी बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में पर्यटकों की सुविधा के लिए विगत वर्ष 2024-25 की 17 परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति रिपोर्ट एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण सम्बन्धित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन किया गया। मौके पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अनुराज जैन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद जयेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...