रुडकी, जनवरी 31 -- गणेश चौक के पास प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर शनिवार को स्थानीय व्यापारियों और कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने पार्षद के माध्यम से नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजकर नाला निर्माण रोकने की मांग की। कहा कि काम नहीं रोका गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 16 में गणेश चौक के समीप से गन्ना समिति कार्यालय की ओर एक नाला के निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस नाले के निर्माण की बात कही जा रही है वहां नाले की स्थिति पूरी तरह ठीक है और किसी प्रकार की जलभराव या निकासी की समस्या नहीं है। ऐसे में इस स्थान पर नाला निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.