आदित्यपुर, दिसम्बर 3 -- गम्हरिया। गुरुजी विचार मंच की ओर से कांड्रा मोड़ पर चार दिसंबर को प्रस्तावित गुरुजी चौक का नामकरण सह प्रतिमा निर्माण का भूमिपूजन होगा। इसे लेकर मंगलवार को सदस्यों ने प्रस्तावित स्थल पर कार्यक्रम से संबंधित बैनर लगाया। साथ ही सफाई अभियान शुरू किया गया। मंच के संयोजक राम हांसदा ने कहा कि चार दिसंबर से टोल प्लाजा कांड्रा मोड़ गुरुजी चौक के नाम से जाना जायेगा। उक्त स्थल को अलग पहचान दिलाने के लिए दिशोम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की करीब 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा प्रतिमा के समक्ष ही बोर्ड पर उनकी जीवनी को दर्शाकर लोगों को अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर शंकर मार्डी, धरमू माझी, बाबूराम मार्डी, संतोष बास्के, अरूण सोरेन, जुरू मार्डी समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.