नवादा, दिसम्बर 16 -- रजौली, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की जोगियामारन पंचायत के भड़रा मौजा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर सोमवार को किसानों के साथ भू-अर्जन पदाधिकारी ने बखोरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान किसानों ने एक सुर में कहा कि खेती के जमीन के बदले प्रत्येक परिवार से एक सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार रंजन, आद्री (एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट) के फील्ड पदाधिकारी सूरज कुमार व अंचल कर्मी राहुल कुमार मौजूद रहे। जनसुनवाई में एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सौजन्य से सामाजिक प्रभाव आकलन के तहत आयोजित किया गया था,जिसमें पदाधिकारियों को किसानों के आक्रोश का समाना करना पड़ा। भड़रा की 30 एकड़ जमीन पर उद्योग लगाने के फैसले व इससे जुड़े...