देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को देवघर नगर निगम द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा सहित नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कार्यक्रम में आए अतिथियों ने देश की संप्रभुता, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। मौके पर संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने, नागरिक कर्तव्यों का पालन तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया गया। देवघर नगर निगम ने इस आयोजन को प्रशासनिक दायित्व, पारदर्शिता और जनता के प्रति सेवा-भाव को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रेखांकित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त सागरी बराल, नगर निगम के सभी विभागीय कर्मी, विभिन्न राजनीतिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.