गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के सेंट्रल इंडिया रिजनल काउंसिल के गोरखपुर शाखा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रबंधन समिति का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सीए प्रसून गोयल अध्यक्ष, अनिल कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष, नितेश कुमार शुक्ल सचिव और सीए आकाश दीप श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में पुनीत सिंह को सिकासा अध्यक्ष और सीए अनिता मद्देशिया विशेष मेंबर चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर दुबे, शक्ति शरण श्रीवास्तव, मनीष खंडेलवाल, अरुण गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.