महाराजगंज, जनवरी 31 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला को इलाज से मना कर निजी अस्पताल भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आशा कार्यकर्त्री और निजी अस्पताल की मिलीभगत से अवैध वसूली की गई। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर बनकटिया निवासी इन्द्रासन शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पुत्री को सीएचसी परतावल लाए थे। वहां आशा ने सीएचसी पर ऑपरेशन संभव न होने की बात कहकर निजी अस्पताल भेज दिया। जबकि पीड़िता के अनुसार उसके पास आयुष्मान व अंत्योदय कार्ड मौजूद था। पीड़ित ने संयुक्त सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार सिद्धार्थ जैन एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से शिकायत कर सीएचसी, आशा कार्यकत्री व निजी अस्पताल की भूमिका की जांच की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.