बेगुसराय, जनवरी 3 -- बलिया, एक संवाददाता। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को बलिया के प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसजेड रहमान को प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली सुविधा पर फटकार लगायी। कहा कि यह डकैती नहीं चलेगी। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंशु प्रिया ने प्रखंड क्षेत्र में होने वाले खेती के बारे में विस्तार से बताया। बीपीआरओ के द्वारा भी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्रप्ति को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बत...