चित्रकूट, नवम्बर 30 -- चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के नगर पंचायत परिषद चित्रकूट के वार्ड नंबर 15 थर पहाड़ में सड़क की बदहाली के चलते एक प्रसूता को लेने एंबुलेंस नहीं आ सकी। परेशान परिवार के लोग प्रसूता को डोली में बैठाकर पहले एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद प्रसूता को अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को थर पहाड़ निवासी यज्ञ प्रसाद सिंह गोड की पत्नी जानकी सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। सड़क न होने की वजह से एंबुलेंस घर घर तक आना मुश्किल था। इस पर परिजनों ने आनन-फानन एक डोली का इंतजाम किया और जानकी को किसी तरह ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए डोली में लेकर उस जगह तक पहुंचे, जहां पर एंबुलेंस पहुंच सकती थी। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...