फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी अनंती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात परिजनों ने बकेवर पीएचसी में भर्ती कराया था। थोड़ी देर बाद वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने हालत गंभीर बता रेफर कर दिया। परिजन महिला को शहर लेकर चले गए। जहां उसको मृत शिशु जन्मा। डाक्टर ने बताया कि बच्चा पेट में ही मृत हो गया था। गुरुवार को परिजन बकेवर पीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर प्रभारी डाक्टर मनीष कुमार ने जहानाबाद से जांच टीम भेजी। जिसने रिपोर्ट बनाकर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...