बगहा, सितम्बर 7 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान लौरिया थाना क्षेत्र के सौराहा वार्ड तीन निवासी नौ माह की गर्भवती रेश्मी कुमारी (23) की मौत के मामले में मृतका के पति ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेश्मी कुमारी के पति सुरेश कुशवाहा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में योगापट्टी थाना क्षेत्र के बकही निवासी सुनील कुमार मुखिया, संतोष कुमार मुखिया, नगर के नाजनी चौक निवासी न्यू पारस अस्पताल के चिकित्सक डा. शमा साबरीन व उनके पति डा. हामिद अली को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल को सील करा दिया गया है। पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन को पत्र भेजकर चिकित्सकों के बारे में जानकारी मांगी गयी है। एफआईआर में सुरेश कुशवाहा ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.