मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। सदर अस्पताल में प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत होने के बाद से परिजन बेहद आक्रोशित हैं। गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतका के परिजनों ने प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरतने की बात कही है। दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने प्रसूता की मौत मामले की जांच स्वयं करने की बात कही है। बुधवार को प्रसूता की मौत होने के मामले की सीएस से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की देर शाम हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। रहटा वार्ड नौ निवासी अमित कुमार साह ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी अनूपम कुमारी (21) की बुधवार को सदर अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इलाज में लापरवा...