संतकबीरनगर, नवम्बर 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के एक निजी हास्पिटल में मंगलवार को प्रसव के दौरान मौत का शिकार हुई गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के झुड़िया बाबू गांव की रहने वाली पिंकी विश्वकर्मा (40) के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वहीं जिम्मेदार अस्पताल को सील कराने के बाद अभिलेख खंगालने में जुटे रहे। सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। प्रसूता की मौत की मौत के साथ कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिला की मौत हुई उसी में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक का आवास था। गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के झुड़िया बाबू गांव के रहने वाले हरिओम विश्वकर्मा पुत्र शिवनाथ की पत्नी पिंकी विश्वकर्मा (40) गर्भवती थीं। पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की सुबह 10 बजे श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.