भदोही, फरवरी 10 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बावन बीघा तालाब में अब गंदा पानी प्रवाहित नहीं होगा। तालाब तक पहुंच रहे नाले को चेयरमैन विनय चौरसिया द्वारा मंगलवार को दो घंटे तक जेसीबी से पटवा दिया गया। नाला बंद होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। चेयरमैन ने चेताया कि ऐतिहासिक बावन बीघा तालाब में किसी तरह का गंदा पानी प्रवाहित नहीं होगा। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि पूर्व में नाला का गंदा पानी बावन बीघा तालाब में आ रहा था। गंदा पानी आने से तालाब की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। बीस दिन पूर्व कुछ महिलाएं तालाब में स्नान को आई थीं। स्नान के बाद उन्हें त्वचा रोग हो गया था। ऐसे में नागरिकों द्वारा तालाब में गंदा पानी बहाने की रोकथाम की मांंग उठने लगी थी। मामला संज्ञान में आते ही इसे गंभीरता से लिया गया और दो...