रांची, फरवरी 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। नर्मदेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बासकी गांव में शनिवार रात नागपुरी भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जागरण में प्रसिद्ध नागपुरी गायक लक्ष्मी नारायण बडाइक, रामवृत सिंह, रामप्रवेश सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। लक्ष्मी नारायण ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद शिव स्तुति, कृष्ण लीला और फगुआ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...