लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक सह ईस्ट गोला रोड निवासी डा सुनील मिंज और डा किरण मरांडी की पुत्री डा मृणालिनी मिंज का निधन हो गया। वह पिछले लगभग दो वर्षों से रांची में गंभीर बीमारी के कारण उपचाररत थीं। उनकी हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रांची में किया गया। डा मृणालिनी मिंज एक होनहार और समर्पित चिकित्सक थीं। उनके असामयिक निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि चिकित्सक समुदाय और समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने लंबे समय तक साहस और धैर्य के साथ बीमारी का सामना किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोहरदगा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के अनेक चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.