हजारीबाग, फरवरी 14 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला में प्रसिद्ध कथा वाचिका बाल विदुषी प्रभु प्रिया रामायणी के पहुंचने पर लोगों ने बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मालूम हो कि गत वर्ष कोनहारा कला में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा में उज्जैन निवासी प्रसिद्ध कथा वाचिका प्रभु प्रिया रामायणी ने अपने कथा वाचन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने जयनगर के पहरीडीह से कथा संपन्न कराने के बाद छपरा बिहार जाने के दौरान कोनहारा कला स्थित शिव मंदिर और देवी मंडप में माथा टेका और विश्व कल्याण के साथ साथ लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे धार्मिक कार्यों के साथ साथ बेहतर कार्य के लिए सदुपयोग करना चाहिए। मौके पर ईश्वर यादव, मनी यादव, श्यामलाल सिंह, पंकज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.