बोकारो, मई 11 -- भंडारीदह। बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शनिवार को प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक के कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य आरके सिंह ने के कस्तूरीरंगन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नव नियुक्त शिक्षिका सपना आचार्या ने के कस्तूरीरंगन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि कस्तूरीरंगन एक प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक, भौतिकविद व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में भी याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के नेशनल करिकुलम फ्रेमिंग में अपना अन्यतम सहयोग दिया था। उनके द्वारा गठित कमेटी ने विद्यालय स्तर पर व महाविद्यालय स्तर पर भी शिक्षा की नई रूपरेखा स्थापित की। भारत सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.