नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गोविंदपुरी स्थित तुगलकाबाद गांव में धार्मिक जागरण के दौरान प्रसाद वितरण को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। आरोपी एक युवक का घर तक पीछा करते हुए फायरिंग करते रहे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने वारदातस्थल से कारतूस के चार खोल और क्षतिग्रस्त कार बरामद की है। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च को संगम विहार में बत्रा अस्पताल के सामने धार्मिक जागरण का कार्यक्रम था। पीड़ित सुमित अपने परिवार के साथ जागरण में आया था। प्रसाद बांट रहे जुगल से उसका विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव किया। सुमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.