जहानाबाद, जुलाई 10 -- अरवल निज संवाददाता। एनएच 139 पर प्रसादी इंग्लिश के समीप मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक बादल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद अगल-बगल के लोगों के सहयोग से जख्मी बादल कुमार को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। जख्मी बादल कुमार मीठापुर पटना का रहने वाला है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि जख्मी खतरा से बाहर है। वहीं दूसरी ओर 55 वर्षीय मलेशिया देवी के साथ आपसी विवाद में मारपीट की गई है जिसमें उसका हाथ टूट गया है। सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जख्मी अरवल सिपाह की रहने वाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.