मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता । एन्क्वास सर्टिफिकेशन के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवेदन किए जाने के बाद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सिविल सर्जन लगातार सदर अस्पताल का जायजा ले रहे हैं। बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू और एनसीडी वार्ड का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन उनके साथ थे। प्रसव वार्ड में निरीक्षण के दौरान एक प्रसूता के परिजन ने वहां कार्यरत ममता कार्यकर्ता रेणु कुमारी द्वारा प्रसव के पश्चात बख्शीश के रूप में 700 रुपया लेने की शिकायत की। ममता द्वारा रुपया मांगे जाने की शिकायत सुनते ही सिविल सर्जन बिफर पड़े। उन्होंने रेणु कुमारी नामक ममता को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और परिजन से लिया गया 700 रुपया वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.