अमरोहा, सितम्बर 27 -- हसनपुर, संवाददाता। महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई। शिशु ने भी दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी सोनू की 20 वर्षीया पत्नी प्रियंका गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह प्रियंका को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पहले उसे गांव की दाई को दिखाया गया। हालत लगातार बिगड़ती चली गई तो परिजन प्रियंका को रहरा सीएचसी ले गए। वहां से उसे हॉयर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक मेरठ के निजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर प्रियंका की मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका का मायका संभल जिले के गांव भदरौला का है। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.