बहराइच, फरवरी 21 -- फखरपुर(बहराइच)। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के खुद चाकू और ब्लेड से पेट फाड़ने के मामले को लेकर शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुशील कुमार व राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के उप निदेशक डॉ. रवि दीक्षित सीएचसी फखरपुर पहुंचे और वहां अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र कुमार से जानकारी जुटाई। सीएमओ डॉ.संजय कुमार व मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.एमएमएम त्रिपाठी भी वहां पहुंचे। महिला प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर सकी थी। और उसने पेट पर चाकू मार लिया था। टीम के सदस्य महिला के नंदवल भी गए वहां ग्रामीणों के साथ परिजनों से भी जानकारी ली। बताया जा रहा हैकि टीम के सदस्यों ने आशा और एएनएम से अलग से वार्ता की। टीम के सदस्य यह जानना चाहते थे कि महिला विभाग के सर्विलांस सिस्टम या ट्रैकिंग में क्यों नहीं थी। अग...