सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रसव की निर्धारित तिथि से पूर्व गर्भवती महिला से अवश्य संपर्क किया जाए और उसे जरूरी सावधानियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जागरूक किया जाये। साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था सहित अन्य उपलब्ध सेवाओं के विषय में भी बताया जाये। डीएम ने कहा कि इसका लाभ यह होगा कि गर्भवती महिला समय से संपर्क कर आवश्यक सुविधा का लाभ ले सकेगी। मातृ सुरक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन और प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही द्वारा जनपद में मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यक द...