सीवान, सितम्बर 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने की दिशा में बिहार सरकार ने जननी बाल सुरक्षा योजना को और सशक्त बना दिया है। अब इस योजना के तहत प्रसव के बाद मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में 48 घंटे के भीतर भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने पर 14 सौ रुपये और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पहले यह राशि लाभुकों तक पहुंचने में समय लग जाता था, लेकिन अब डीबीटी की सुविधा से यह कार्य बेहद आसान और त्वरित हो गया है। बताया गया कि डीबीटी पोर्टल से राशि सीधे खाते में जाने से अब बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो गई है। इससे न केवल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.