संभल, मार्च 23 -- बहजोई। निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को पति की तहरीर पर दो चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर ओटी सील करते हुए अभिलेख कब्जे में लिए थे और अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया था। 20 मार्च को थाना कैलादेवी के गांव सिसौना ठाठी निवासी महिला रामवती पत्नी चेतराम को प्रसव पीड़ा के चलते बहजोई के एलजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। इसके बाद रात को हालत बिगड़ने पर अस्पताल स्टॉफ ने महिला को संभल रेफर कर दिया था। संभल में पहुंचने के बाद महिला की मौत हो गई थी। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर ओटी सील करते हुए अभिलेख कब्जे में लिए थे और अस्पताल का पंजीकरण निरस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.