कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुखरायां के एक निजी अस्पताल में सोलह दिन पूर्व आपरेशन से प्रसव के बाद गंभीर हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को उसका शव पुखरायां स्थित अस्पताल मे रखकर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही घटना की छानबीन शुरू की है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले दीपक यादव की शादी वर्ष 2023 में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुर्रा गांव के प्रेमनारायण की पुत्री 20 साल की अलका के साथ हुई थी। इस समय वह गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर 19 जनवरी को परिजनों ने उसको पुखरायां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां आपरेशन से प्रसव के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.