बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। शहर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। जिससे क्षुब्ध परिजनों ने सीएचसी और महिला जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमओ से दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला काजीपुरा निवासी जमील मालिक की पत्नी आसमा गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद उसने सीएचसी बागपत पर भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि प्रसव के बाद अत्याधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। ऐसी आपात स्थिति में तत्काल उपचार दिया जाना चाहिए था, लेकिन सीएचसी से आसमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गंभीर अवस्था में जब वे आसमा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया। चिकित्सक और कर्मचारी औपचार...