अमरोहा, अप्रैल 5 -- नगर के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से शिशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। हालांकि, बाद में बिना कानूनी कार्रवाई के शव का दफीना कर दिया गया। मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार रात नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब चार बजे चिकित्सक ने प्रसूता का छोटा ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि इस दौरान शिशु के सिर में कैंची लग गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सूचना पर परिवार के तमाम लोग शुक्रवार दोपहर अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.