सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- दरभंगा। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद बुधवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल की ओर से भारी-भरकम बिल भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है। मृतका सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सौर्या वार्ड पांच निवासी गौरी देवी (30) बताई जाती है। मृतका के पति सुशील महतो ने निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि गौरी देवी को दोपहर करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर जाले पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए वहां से उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जाले म...