बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। नगर की कोताना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों को हंगामा करते देख महिला के शव को बाहर सड़क पर डालकर चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल बंद कर फरार हो गए। जौहड़ी के रहने धर्मपाल सिंह ने बताया कि उसके लड़के भोले की पत्नी प्रियंका कश्यप को गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा हो गई। इस पर प्रियंका को एंबुलेंस के जरिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि तीन घंट के बाद सरकारी अस्प्ताल में प्रसव कराने से मना कर दिया और कहा गया कि सीएचसी के पास एक निजी अस्पताल में प्रसव करा ले। इस पर उन्होंने प्रियंका को निजी अस्पताल म...