साहिबगंज, जुलाई 13 -- प्रसव के दौरान बच्चे की मौत परिजनों ने किया अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नौवगाछी की एक महिला के प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों ने शनिवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए तोड़फोड़ व हंगामा किया। जानकारी के अनुसार नौवगाछी के सूरज मंडल की पत्नी सुरेखा कुमारी को प्रसव के लिए परिजनों ने बीते बुधवार की देर रात करीब एक बजे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में उसे अस्पताल में ही रखा गया । परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने कहा कि अभी जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है । प्रसव होने में देर है। 2 दिन बीत जाने के बाद शनिवार की सुबह 8:55 बजे उक्त महिला को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव कराने के लिए ले जाया गया । प्रसव के दौरान महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.