कौशाम्बी, फरवरी 6 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत का हो गई। सामान्य प्रसव के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया, लेकिन एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी विनोद कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। शुक्रवार सुबह उनकी 35 वर्षीय पत्नी रूनी देवी को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिजन उन्हें चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां सामान्य प्रसव के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार यह उनकी पांचवीं संतान थी और सभी बेटियां हैं। प्रसव के बाद महिला को जब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.