प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के नचरौला निवासी कंचन गौड़ को बीते शुक्रवार को प्रसव के लिए पट्टी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पति सुरेश का आरोप है कि प्रसूता की सही देखभाल न किए जाने के कारण नवजात की मौत हुई है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव से पूर्व ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। मृत बच्चा पैदा होने पर परिजनों में गम और सदमे का माहौल है। प्रसूता अभी सीएचसी में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। अधीक्षक डॉ. आरपी भारतीय ने कहा कि इलाज के दौरान मौत जैसी बात नहीं है। डॉक्टर की ओर से देखभाल की गई, जन्म और मृत्यु ईश्वर के हाथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.