हापुड़, फरवरी 18 -- गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा निवासी व्यक्ति ने नगर के एक अस्पताल के चिकित्सक पर पत्नी के प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि लापरवाही के चलते उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित ने अब कोतवाली पुलिस समेत मुख्य चिकित्सक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव निवासी उधम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एक अगस्त को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डाक्टर द्वार पत्नी का आप्रेशन करने की बात कहीं। उसके बाद लापरवाही दिखाते हुए पत्नी को गंभीर दशा बताते हुए मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई, जहां लापरवाही के चलते उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी जिंदगी मौत से जूझ रही है। पीड़ित ने मुख्य चिकित्...