अमरोहा, फरवरी 20 -- यूपी व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच विशेषज्ञों ने परीक्षार्थियों को कई सुझाव दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है की परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की घबराहट दिल में पाल कर न बैठें। परीक्षा को लेकर परेशान होने की जरूरत भी नहीं है। क्योंकि, परीक्षा में वही आएगा जो आपने सिलेबस में पढ़ा है। बस कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। -परीक्षा के दौरान ध्यान रखें कि प्रश्नों को अच्छी तरह पढ़ें और समझें कि क्या पूछा जा रहा है, उसी के आधार पर जवाब दें। पूछे गए प्रश्न से इतर जवाब देकर अपना मूल्यवान समय नष्ट न करें। बृजपाल सिंह, प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कालेज, गंगेश्वरी -परीक्षा से पूर्व घर पर उत्तर लिखने का अभ्यास करें और अपने लिखने की गति और स्पष्टता को सुधारें। एक बार रिवीजन करें और महत्वपूर्ण विषयों को दोहराएं। परीक्षा में पहले उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.