सहरसा, दिसम्बर 17 -- सत्तरकटैया, एक संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटोरी, पंचगछिया में शुक्रवार को आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सहरसा नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में ज्ञानशक्ति, आत्मशक्ति, संगठन शक्ति, नेतृत्व शक्ति और राष्ट्रशक्ति का विकास कर उन्हें जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्राचीन गौरव की दिशा में आगे बढ़ने और समाज में अपनी भूमिका सशक्त करने पर चर्चा की। प्रश्नोत्तर सत्र के साथ भारत की वीरांगनाओं की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। स्कूली बच्चों ने रंगोली, गीत-संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.