मुंगेर, दिसम्बर 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विज्ञान सेवा समिति मुंगेर की ओर से टाउन उच्च विद्यालय, मुंगेर में विज्ञान विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम चरण आयोजन किया गया l परीक्षा में 360 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संचालन कार्यालय सचिव दिनेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता परीक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया। सचिव प्रो. ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के पूर्व तैयारी कराना है, जिससे समय रहते अपनी कमियों को पहचान कर उसमें सुधार कर सकें। विज्ञान सेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है l इस मौके पर प्रो. अवधेश महासेठ, विजय प्रसाद, उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध...