विकासनगर, अप्रैल 15 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर विकासनगर देहरादून में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के रसायन विषय के समस्त छात्रों ने भाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीवी रमन समूह ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आशिमा चटर्जी समूह व तृतीय स्थान वाय सुब्बाराव समूह ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीएस नेगी ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को विभागीय प्रतियोगिता में भाग लेने और नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान की छात्रा निकिता श्रीवास्तव और शिवानी भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.