हरिद्वार, फरवरी 18 -- कनखल स्थित महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज सतीकुंड में वाणिज्य विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेरेंटिंग गवर्निंग बॉडी के चीफ एग्जीक्यूटिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि विभाग समय-समय पर ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजन करता रहा है और छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संघ की अध्यक्ष डॉ. रिंकू ने किया। बताया कि प्रतियोगिता का प्रमाण बाद में जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, एमसीएस बाल विद्यापीठ की डायरेक्टर एवं ट्रस्टी डॉ. विशाखा कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. गीता जोशी, महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा तथा वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता मौजूद रहे। इस...