प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, कुंडा में शनिवार को प्रबंधक कबीर अहमद के निर्देशन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें न्यूट्रिशन इन प्लांट, न्यूट्रिशन इन ह्यूमन लाइफ, फारेस्ट इन अवर लाइफ आदि विषयों पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल में विद्यार्थियों ने सदनवार अपने सदन के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न शीर्षकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हीं शीर्षकों में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें चैरिटी हाउस पहले, फ्रेंडशिप हाउस दूसरे, सिन्सेरटी हाउस तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर सह प्रबंधक शकील अहमद, प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी, बीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.