नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी शाहदरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सोमवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लिखित परीक्षा में चयनित श्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रथम चरण में चयनित तीन-तीन छात्रों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय सिद्ध हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...