पीलीभीत, फरवरी 9 -- पूरनपुर/माधोटांडा। थाने पर प्रशिक्षणरत पुलिस कर्मियों को इंडो-नेपाल सीमा की गतिविधियों से अवगत कराते हुए नोमैन्स लैंड दिखाया गया। प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने एसएसबी के जवानों के साथ सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। माधोटांडा थाने में 28 प्रशिक्षु पुलिस कर्मी आए हुए हैं। रविवार को इनको नेपाल सीमांत क्षेत्र में एसएसबी अधिकारियों ने जानकारियां दीं। यहां की संदिग्ध गतिविधियों, कार्रवाई, सीमा कानूनों, अवैध आवागमन पर नियंत्रण तथा इंडो नेपाल समन्वय की कार्यप्रणाली को बताया। अधिकारियों ने यह भी समझाया कि किस प्रकार सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी जाती है। प्रशिक्षुओं ने जमीनी स्तर पर दिलचस्प पहलुओं को समझा। व्यवहारिक जानकारियां भी ली। एसआई लोकेश कुमार, रमनगरा चौकी प्रभारी संजय तोमर साथ रहे।

हिंद...