उरई, जनवरी 27 -- कालपी। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रहे प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिन्हें कोतवाली मे विभिन्न तरह के कामकाज की जानकारी दी जा रही है। वर्ष 2025 में पुलिस में भर्ती हुए युवकों का प्रशिक्षण चल रहा है जो मार्च माह में पूरा होगा। जिसके बाद विभिन्न थानों और ऑफिसों में तैनात किया जाएगा। हालांकि उन्हें इससे पहले पुलिसिंग के गुण सिखाए जाने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मंगरौल के सौ से अधिक प्रशिक्षु पुलिस जवानों ने व्यवहारिक प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसमे सबसे पहले कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने अधिकारियों के सामने जाने और जनता से संवाद के तरीकों की जानकारी दी तो अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार व सब इन्सपेक्टर दयाशंकर ने बेहतर पुलिस के गुर सिखा बताया पुलिस कर्...