लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस में शनिवार को प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों ने परिसर का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने संस्थान में बनी डीएनए और ड्रोन लैब को देखा। इनकी बारीकियों को समझा। संस्थान के संस्थापक निदेशक डा. जीके गोस्वामी ने कहा कि पुलिस का काम त्याग और समर्पण मांगता है। आप लोगों को मानसिक रूप से हर पल अपने को विषम परिस्थितियों से जूझने के लिए तैयार रखना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...